रायपुर

सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी कार्यालय एवं विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पंडरी न्यायालय का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय एवं विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पंडरी न्यायालय का पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के पद पर कृष्ण कुमार चंद्राकर की हाल ही में पदस्थापना के बाद कार्यालय का संचालन प्रारंभ हुआ है। इससे पूर्व एसीपी उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा अतिरिक्त प्रभार में एसीपी पंडरी का कार्य देख रही थीं।

एसीपी पंडरी के पर्यवेक्षण में थाना पंडरी एवं थाना खमतराई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचना की गुणवत्ता एवं नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पंडरी न्यायालय के प्रारंभ होने से संबंधित कार्यों के बेहतर समन्वय एवं त्वरित निष्पादन में भी सुविधा होगी।

इस अवसर पर एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसीपी उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा, थाना पंडरी प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे, थाना खमतराई प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल, थाना उरला प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर, थाना खम्हारडीह प्रभारी निरीक्षक भावेश गौतम उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button