कटघोरा

सुनसान कमरे में मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कटघोरा/कोरबा (ट्रैक सिटी)। थाना कटघोरा क्षेत्र के आंची दादर में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अभिनय रजक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंची दादर क्षेत्र में एक कमरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में बताई गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सुनसान कमरे में शव मिलने के कारण मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़ा माना जा रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि युवक आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था। घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। मामले में मौत हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button