कोरबा

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ रायपुर, भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम ( CEE ) की तारीख सेना कार्यालय रायपुर द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 और 08 जून 2026 से 12 जून 2026 को निर्धारित 5 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के 10 केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। प्रत्येक दिन ऑनलाईन परीक्षा 3/4 शिफ्ट में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने शुरू हो गये हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गये सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे।

अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button