रायपुर

सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई विदाई, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की सेवा की सराहना

 

रायपुर/ट्रैक सिटी : पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त हुए 01 उपनिरीक्षक, 02 सहायक उपनिरीक्षक, 01 प्रधान आरक्षक एवं 01 आरक्षक को विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में उप निरीक्षक वीरेन्द्र धर दीवान, सउनि. बृजराज सिंह, भगवान यादव, प्रधान आरक्षक परशुराम साहू एवं आरक्षक बैण्ड पदुमलाल साहू शामिल हैं।

इस दौरान सेवानिवृत्त हुये अधि./कर्म. के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहें। सेवानिवृत्त अधि./कर्म. द्वारा अपने सेवा काल के दौरान कार्याे एवं पुलिस की चुनौतियों को साझा किया गया। परिजनों द्वारा भी पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह से ड्यूटी एवं अन्य परेशानियों को लेकर चर्चा किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त अधि./कर्म. को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पेंशन प्रकरण निराकरण के दस्तावेज देकर उनकी सेवा की सराहना करते हुए भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

01. उप निरीक्षक वीरेन्द्र धर दीवान – आप वर्ष 1985 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती होकर थाना कुम्हारी, पदमनाभपुर चौकी, एन्टी करप्शन ब्यूरो, मोहन नगर, गुरूर, बेरला, जिला राजनांदगांव, छुईखदान, बसंतपुर, पुलिस लाईन एवं जिला रायपुर यातायात में सेवा देते हुए दिनांक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 03 पदोन्नती प्राप्त कर 40 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

02. सउनि. बृजराज सिंह – आप वर्ष 1983 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती होकर थाना-नंदनी, अहिरवारा, अर्जुनी, जिला रायपुर पुलिस लाईन, राजिम, गोबरानवापारा, अभनपुर, विधानसभा, मुजगहन, पुनः गोबरानवापारा, आरंग एवं पुनः गोबरानवापारा में सेवा देते हुए दिनांक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 02 पदोन्नती प्राप्त कर 42 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

03. सउनि. भगवान यादव – आप वर्ष 1991 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना आमानाका, पलारी, भटगांव, भाटापारा, टिकरापारा, पण्डरी एवं खम्हारडीह में सेवा देते हुए दिनांक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 02 पदोन्नती प्राप्त कर 34 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

04. प्रधान आरक्षक परशुराम साहू – आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना आजाद चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलाईगढ, अभनपुर, बलौदाबाजार, गोबरानवापारा, आमानाका, परिवहन, पुलिस मुख्यालय, खरोरा, पुलिस लाईन, मुजगहन, टिकरापारा, न्यु राजेन्द्र नगर, पुनः पुलिस लाईन एवं मुजगहन में सेवा देते हुए दिनांक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 01 पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

05. आरक्षक बैण्ड पदुमलाल साहू – आप वर्ष 1989 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर वर्तमान जिला रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी, स्टेनो प्रथम सुरेश टण्डन, वरिष्ठ लिपिक पी.एस.यादव, स्थापना लिपिक जनक लाल रात्रे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button