कोरबा (ट्रैक सिटी) सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं दो अन्य शिक्षक संगठनों के द्वारा शिक्षकों पर अनावश्यक रूप से थोक गए टीईटी की अनिवार्यता के संबंध में शिक्षक साझा मंच बनाया गया है नए नियम के खिलाफ में शिक्षक साझा मंच द्वारा 27 तारीख से अनिश्चितकाल आंदोलन की शंखनाद करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री के निवास स्थान का घेराव करने के लिए ज्ञापन दिया गया था जिस पर आज शिक्षा मंत्री जी द्वारा शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारीयो को दोपहर 2:00 बजे अपने निवास स्थान पर चर्चा के लिए बुलाया गया था जिसमें हमारे प्रांतीय अध्यक्ष, रविंद्र राठौर, विकास राजपूत एवं प्रदीप पांडे जी के नेतृत्व में हमारे प्रांतीय पदाधिकारीयो ने मांगों को शिक्षा मंत्री के समक्ष टेबल पर रखा गया जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करने एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है इसके लिए विभागीय परीक्षा आयोजित करने की सहमति दिया गया ।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे, सचिव अशोक कुमार राठिया जी के द्वारा कोरबा जिला के समस्त शिक्षको से अपील किया गया है कल 27 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास बगिया जशपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सुरक्षा धागा बांधने एवं रैली में शामिल होकर टीईटी की अनिवार्यता केआजादी के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी मांग करेगे
सेवा सुरक्षा न्याय यात्रा में कोरबा जिला के प्रदेश महासचिव तरुण वैष्णव प्रदेश महामंत्री नोहर चंद्रा,विपिन यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उत्तरा साहू इंद्र कुमार लहरे लव कुमार चौहान सुजीत वैष्णव, मंगल सिंह जगत ,भगता राम बरेठ , विनय शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र मार्बल ,यादन सिंह कंवर, मानसिंह कंवर, अजय कुमार पटेल ,एवं मनहरण निषाद आदि सभी पदाधिकारी द्वारा जिले के समस्त lb संवर्ग शिक्षकों से अपील किया गया है कीकल एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा दिलाने अपनी योगदान देंगे।

