कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिलान्तर्गत बालकों नगर के अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एमजीएम स्कूल बालको के बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी जा रही थी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बच्चों के पैरों में बांधा गया था, डांस के बीच में ही अचानक स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों का शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गया, इस घटना से स्टेडियम में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई छात्रों को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया है।

छात्रों के पांव में बांधे गए थे स्मोक डिवाइस
जानकारी के अनुसार इस पूरी घटनाक्रम में स्कूल प्रबंधन को दोषी ठहराया जा रहा हैं कहा जा रहा हैं की स्कूल प्रबंधन की इस घटित घटना में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां छात्रों के पैरों में स्मोक डिवाइस को बांध बांध गया था। स्टेडियम में डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे तीन छात्र बुरी तरह से झुलस गए हैं। प्रबंधन का कहना है कि स्मोक डिवाइस की जानकारी हमें नहीं थी।

घटना के बाद फूटा आक्रोश
छात्रों के अभिवावको ने एमजीएम स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध गहरी नाराजगी जताते हुए इस घटित घटना में प्रबंधन की लापरवाही बताई है, उन्होंने बताया कि स्कूल के टीचर घटना के बारे में पूछने पर गोल-मटोल जवाब दे रहे हैं कि डिवाइस का उपयोग की जानकारी हमें नहीं थी, प्रबंधन की लापरवाही पूर्व की उनके बच्चे के साथ ऐसी घटना घटित हुई है।
छात्र अपने डांस प्रोग्राम में इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस का उपयोग करते हैं, परंतु स्कूल प्रबंधन को इस बात की जानकारी नहीं होती है यह कैसे संभव हैं, जबकि स्कूल स्टाफ के साथ स्कूल के छात्रों का दल स्टेडियम में डांस की प्रस्तुति देने पहुंचते हैं।

