कोरबा

स्कूल भवन का शेड उड़ जाने के कारण विद्यार्थीयों के घायल होने के मामले में कलेक्टर ने एजेंसी और ठेकोंदार को जारी किया नोटिस

गुणवत्ताहीन कार्यों के भुगतान पर रोक लगाने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा/ प्रदेश की पूर्व सरकार के कार्यकाल में कोरबा जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार में करोड़ों की राशि आबंटित की गयी थी। परन्तु ऐसा माना जा रहा हैं इस कार्य भ्रष्टाचार के साथ-साथ नौनिहालों बच्चों के जान से खिलवाड़ भी किया गया है। इसी के तहत कार्य एजेंसी और ठेकेदारी की लापरवाही का मामला कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पसान के दर्रीपारा क्षेत्र में घटित हुआ हैं जहा स्कूल भवन में मरम्मत के नाम पर लगभग ₹ 6 लाख आहरण कर लिया गया और मरम्मत के नाम पर पुरानी दीवारों पर पुताई करके टीन की शेड लगा दी गई और जो 2 दिन पहले चली हवा में शेड उड़ कर बाहर हो गई जिसमें भवन में मध्यान भोजन कर रहे बच्चे घायल हो गए, जिसके अंतर्गत पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले की गंभीरता देख कोरबा कलेक्टर ने सभी बच्चों का इलाज करवाया जिनकी स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है। वही काम करने वाली एजेंसी और ठेकेदार को कोरबा कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कराए गए तमाम कार्यों का निरीक्षण और गुणवत्ताहीन होने पर राशि वितरण पर रोक लगाने के आदेश भी दिए हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button