कोरबा (ट्रैक सिटी) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के निवास पर संपन्न हुई।
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, मार्ग, समय और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। साथ ही, यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों के दायित्व तय किए गए।
मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थानीय नागरिकों, व्यापारी वर्ग और युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

