कोरबा

स्वतंत्रता दिवस पर निहाल सोनी ने दी शुभकामनाएं

कोरबा। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी ने जिले एवं प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

निहाल सोनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए त्याग और बलिदान देने वाले वीरों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की प्रगति, विकास और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button