Korba

स्वर्ण बिन्दु प्राशन से बच्चे बनते हैं मेधावी – डॉ. नागेन्द्र शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी) “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा श्री शिव औषधालय एम.आई.जी 20, आर.पी.नगर फेस 2 निहारिका में दिनांक 7 जुलाई 2024 रविवार को अति शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु संस्कार शिविर लगाया गया। जिसमें बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु “हिमालया सेप्टीलीन गम्मीस” स्वादिष्ट इम्यूनिटी वर्धक टेबलेट निशुल्क खिलाया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से बताते हुए उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया। स्वर्ण प्राशन के बारे में बताते हुए संस्थान के चिकित्सक वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शुद्ध स्वर्ण भस्म के साथ शहद, गोघृत, ब्राह्मी , वचा, गिलोय, अश्वगंधा, शंखपुष्पी आदि से बनी हुई दिव्य औषधि है। जो बच्चों को विलक्षण प्रतिभाशाली और मेधावी बनाती है। जिसे पुष्य नक्षत्र में देने से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ने के साथ-साथ उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे वो रोगमुक्त रहते हैं। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, लायन सुधीर सक्सेना, लायन प्रत्युष सक्सेना, लायन शांता मडावे, लायन संतु साहु, लायन मनोज मिश्रा, लायन नेत्रनन्दन साहू, लायन कमल धारीया, लायन अश्विनी बुनकर, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, संध्या बारला, कमला कुंभकार, हर्ष नारायण शर्मा, श्रीमती कमला कुंभकार एवं श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा एवं संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button