रायपुर

158 नगरीय निकायों को 74.88 करोड़ रुपए की राशि आबंटित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए की राशि आबंटित की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने राशि आबंटन के आदेश जारी किए हैं।
आबंटित राशि में प्रदेश के 10 नगर निगमों को 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपए, 48 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए तथा 100 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपए शामिल हैं।
यह राशि अनिवार्य निधि, राजस्व वसूली, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, बार लाइसेंस और मुद्रांक मद के अंतर्गत आबंटित की गई है। विभाग के अनुसार राशि मिलने से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
इससे स्थानीय निकायों को वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान, मरम्मत एवं संधारण कार्यों तथा अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने में सहायता मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button