ट्रैक सिटी। राज्य में बिजली बिल में बढ़ोत्तरी, अघोषित बिजली कटौती, लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लुटपाट, हत्या एवं आगजनी आदि के विरोध में कांग्रेस ने 24 जुलाई को दोपहर 1 बजे विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाई, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, दुष्यंत शर्मा, यशवंत लाल, गोरेलाल यादव, राजीव लखनपाल, हरकुंवर बिंझवार, दिलीप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर करतला, लता कंवर कटघोरा, विशेषरूप से उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कोरबा जिले से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घेराव कार्यक्रम में शामिल हो। घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने कोरबा जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षदगण सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 24 जुलाई 2024 दिन बुधवार को घेराव स्थल राजधानी रायपुर के मंडी गेट पंडरी तक दोपहर 12 तक ले जाना सुनिश्चित कर जिला कांग्रेस कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कुमार सहगल, पार्षद अरूण वर्मा, कृपाराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, पालुराम साहू, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, राजेन्द्र सुर्यवंशी, गंगाराम भारद्वाज, बसंत चन्द्रा, बद्री किरण, देवीदयाल सोनी, पूर्व पार्षद रमेश नवरंग, सीताराम चौहान, डॉ. मनहरण राठौर, डॉ. राम गोपाल कुर्रे, पूर्व एल्डरमेन रूपा मिश्रा, गीता गभेल, बच्चू लाल मखवानी, रामगोपाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सभापति मदन राठौर सहित अनेको पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

