कोरबा

कोरबा ग्रामीण हेतु सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल जिले के जोन प्रभारी मनोनीत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा अपार जन समर्थन के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिनों के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है।
इस संबंध में भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्वयक राज्य के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश समन्वयक टी एस सिंहदेव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा कोरबा ग्रामीण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को जिले का जोन प्रभारी मनोनीत किया गया है साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः अजीत दास महंत, कोरबा ग्रामीण, श्रीमती हरकुमारी बिंझवार बरपाली, दौलत राम राठिया, करतला, गोरे लाल यादव, कटघोरा ग्रामीण, राजीव लखन पाल, कटघोरा शहर, पुष्पेन्द्र शुक्ला, हरदी बाजार, मनोरा लकड़ा, दीपका शहर, यशवंत लाल, पाली बच्चन साय कोर्राम, पसान, अशमेर सिंह पोर्ते, पोड़ी उपरोड़ा को ब्लॉक समन्वयक बनाया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने सभी ब्लॉक समन्वयकों को भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रदेश समन्वयक टी एस सिंहदेव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्राप्त दिशा निदेर्शों के अनुसार अपने – अपने ब्लॉक के सभी मतदान केन्द्रों में पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा की विस्तारित जानकारी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के लोकहित में किये जा रहे कार्यों के प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया है। मतदान केन्द्रों में चलाये जाने वाले इस अभियान में अपने क्षेत्र के माननीय सांसद, माननीय विधायक निर्वाचित कांग्रेस पक्ष जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित पार्टी के सभी मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किये जाने साथ ही कार्यक्रम का सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का आग्रह किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button