कोरबा

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाइयों पर 55 प्रतिशत तक की मिल रही छूट

योजना से दवाइयों का खर्च हुआ कम, पैसों की हो रही बचत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने पर कोरबा के लोगों को 02 करोड 23 लाख रूपये से अधिक की हुई बचत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

अब तक जिले के दो लाख 27 हजार से अधिक लोग आधी से कम कीमत पर दवाई खरीदकर हो चुके लाभान्वित

दवा खरीदने दुकानों में आने वाले लोग खुले दिल से कर रहे योजना की प्रशंसा, मुख्यमंत्री श्री बघेल को दे रहे धन्यवाद

कोरबा / राज्य शासन द्वारा संचालित सस्ती दवा दुकान श्री धन्वतरी जेनरिक मेडिकल योजना से जिले वासी लाभान्वित हो रहे हैं। आर्थिक बचत वाली इस योजना से लोगों के दवाइयों पर होने वाले खर्च भी कम हो गया है। कोरबा जिले की सस्ती दवा दुकानों से आधे से कम कीमत पर दवाएं खरीदने में कोरबा के लोगों को अब तक 02 करोड 23 लाख रूपये से अधिक की बचत हो चुकी है। योजना शुरू होने के एक वर्ष में ही जिलेवासियों के पैसों की खूब बचत हुई है। जिले में संचालित छह श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से अब तक 04 करोड 05 लाख 54 हजार रूपये एम.आर.पी. की दवाएं बेची जा चुकी हैं। इन दुकानों से दवा खरीदने के प्रति लोगों ने अच्छी खासी रूचि दिखाई है तथा अभी तक दो लाख 27 हजार 220 से अधिक लोगों ने दवा दुकानों से दवा खरीदकर दवाओं पर होने वाले खर्चे में आधे से अधिक की बचत की है। दवा खरीदने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पहुंचने वाले लोग खुले दिल से इस योजना की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

मरीजों को सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित की गई श्री धन्वंतरी योजना आमजन के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों, विशेष कर गरीब व कमजोर माली हालत वाले बीमार लोगों को अच्छी दवाईयां आधे से भी कम कीमत में उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी योजना क्रियान्वित की है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ कोरबा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे है, इन दवा दुकानों में दवाओं की खरीदी पर 55 प्रतिशत से भी अधिक की छूट लोगों को मिल रही है। इसके साथ ही सर्जिकल आयटम व हर्बल प्रोडक्ट भी रियायती दरों पर मिल रहे है। श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में दवाईयां सस्ती होने व आधे से भी कम कीमत में मिलने के कारण मरीज एवं उनके परिजन इन दुकानों से दवा खरीदने में खास रूचि दिखा रहे हैं। एक वर्ष में कोरबा के श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में अब तक 04 करोड 05 लाख 54 हजार रूपये से अधिक की एम.आर.पी.वाली दवाएं लोगों द्वारा आधे से भी कम कीमत पर खरीदी गई हैं, जिसमें उन्हें 02 करोड 23 लाख रूपये से अधिक की शुद्ध बचत प्राप्त हुई है।

दवाइयों के खर्च का बोझ करने वाली जनकल्याणकारी योजनाः काशीनगर कोरबा निवासी आमिन खान कोसाबाड़ी चौक नीलाम्बरी काम्पलेस स्थित श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में दवा खरीदने  पहुंचे हुए थे। उन्होने कहा कि वे हर महीने शुगर एवं ब्लड प्रेशर की दवाएं खरीदते हैं, जब से श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स खुले हैं, मुझे बहुत सुविधा हो गई है, यहॉं पर मुझे आधे से भी कम कीमत पर दवाएं मिल जाती हैं, जिससे मुझे बहुत बचत हो रही है। मुख्यमंत्री जी की यह बहुत ही अच्छी योजना है, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूॅं तथा नगरवासियों से अपील करता हूॅं कि वे श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से दवाईयां खरीदे तथा पैसों की बचत करने वाली इस योजना का लाभ उठाएं।

महंगी दवाईयां खरीदने से मिली मुक्तिः आर.जी.एम. हैण्डलूम घंटाघर के संचालक वालेशकुमार वर्मा भी दवाएं खरीदने हेतु श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर आए हुए थे। उन्होने कहा कि श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में मिलने वाली दवाएं एक ओर जहॉं कम एम.आर.पी. की दवाएं हैं, वहीं दूसरी ओर इन दवाओं में 55 प्रतिशत से भी अधिक डिस्काउंट भी मिलता है, इस प्रकार इन दवाओं को खरीदने में डबल फायदा हो रहा है। उन्होने कहा कि दवाओं का नाम नहीं, बल्कि दवाओं का फार्मूला देखना चाहिए, कम्पनी व नाम कोई भी हो, दवा में फार्मूला मुख्य होता है। उन्होने आम लोगों से अपील की कि वे श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदें तथा अपने पैसों की बचत करें। उन्होने कहा कि मेरा स्वयं का अनुभव है कि श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में मिलने वाली दवाएं भी उतनी ही गुणकारी है, जितनी की अन्य मेडिकल स्टोर्स से मिलने वाली दवाएं लाभकारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button