कोरबा

युवा महोत्सव 2022 संभाग स्तरीय बिलासपुर में कोरबा जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों का तीन दिवसीय आयोजन युवा महोत्सव के नाम से हुआ।संभाग स्तरीय आयोजन बिलासपुर के लिए कोरबा जिले की 570 खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त दल संजीव झा कलेक्टर कोरबा, नुतन कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ,प्रभाकर पांडे आयुक्त नगर निगम कोरबा के कुशल निर्देशन में दीनू पटेल जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा , रामकृपाल साहू के नेतृत्व में टीम स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण अकादमी स्टेडियम बहतराई (बिलासपुर) रवाना हुए थे समापन समारोह मुख्य अतिथि राम शरण यादव महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर उपस्थित रहे। जिसमें कोरबा जिला का गोल्ड 11,सिल्वर 14, कुल 25 पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमे बांसुरी वादन साखू राम खैरवार, हारमोनियम वादन थिरमन दास महंत प्रथम, मृदंगम वादन टोली राम आदित्य प्रथम, तबला वादन तिलक कुमार प्रथम , फुगड़ी 40 अधिक महिला वर्ग साहिन बाई प्रथम, क्विज प्रतियोगिता रुपेश चौहान प्रथम, निबंध लेखन श्रीमती लीना साहू प्रथम, गेंड़ी दौड़ मनमोहन सिंह राठिया प्रथम, फूड फेस्टिवल लक्ष्मी मिश्रा एवं साथी प्रथम , सरहुल नृत्य श्रीमती सुषमा एवं साथी प्रथम, करमा नृत्य श्रीमती सुषमा एवं साथी प्रथम, कुश्ती 71 केजी योगेश्वर पाल द्वितीय, 70kg मुस्कान द्वितीय , फुगड़ी 40 वर्ष से अधिक पुरुष रामप्रसाद मरकाम द्वितीय , भंवरा 40 वर्ष से अधिक पुरुष पवन सिंह राजपूत द्वितीय, महिला वर्ग श्रीमती लीना साहू द्वितीय, चित्रकला 40 वर्ष से अधिक जयशंकर दास द्वितीय, निबंध लेखन 15 से 40 वर्ष डिकेश्वर साहू द्वितीय, लोकगीत 15 से 40 वर्ष द्वितीय स्थान ,करमा नृत्य 15 से 40 वर्ष द्वितीय ,सुआ नृत्य 15 से 40 द्वितीय, एकांकी नाटक 15 से 40 वर्ष द्वितीय, पंथी नृत्य 40 वर्ष से अधिक दयाराम भारती एवं साथी द्वितीय स्थान ,खो खो 15 से 40 वर्ष पुरुष द्वितीय, कबड्डी महिला वर्ग 40 वर्ष से अधिक अमरिका बाई एवं साथी द्वितीय स्थान प्राप्त कर बिलासपुर संभाग में कोरबा जिला के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपरोक्त कार्यक्रम को सनत कालेलकर, केके गढ़वाल, अजय दुबे , सी के पांडे अनिल तिवारी , श्रीमती कीर्ति दत्ता, बिजेंद्र सिंह बैस, डॉ पुष्पराज राजपूत, निर्मल खा खा, प्रदीप मिंज, पुरुषोत्तम केवट , करमिला टोप्पो, नलिनी मुले, धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रहलाद मिंज , चंद्रशेखर खांडे ,, आदि कोच मैनेजर ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
कोरबा जिला के इस उत्कृष्ट सफलता पर राज किशोर प्रसाद जी महापौर नगर पालिक निगम कोरबा श्याम सुंदर सोनी जी सभापति कोरबा संजीव कुमार झा कलेक्टर कोरबा , नूतन कंवर कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, प्रभाकर पांडे आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, एल्बूस एक्का सहायक संचालक बिलासपुर, जीपी भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, घनश्याम गर्ग सहायक संचालक बिलासपुर, प्रभात गुप्ते DSO , पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी ,के आर टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरबा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button