कोरबा

शासन के नियमों का पालन कराने व जनसमस्याओं के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के प्रति रहें संवेदनशील – आयुक्त

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के विविध कार्यो व शासकीय योजनाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा की

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। – आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुए कहा है कि शासकीय नियमों का पालन, जनसमस्याओं का निराकरण व योजनाओं का त्रुटिरहित संचालन हमारा प्रथम कर्तव्य है, अतः शासन के बनाए हुए नियमों व निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने, जनसमस्याओं के संतुष्टिपूर्ण निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्रुटिरहित संचालन कराने हेतु पूर्णतः संवेदनशील रहें। उन्होने निर्देश दिए कि गोठान व एस.एल.आर.एम.सेंटरों की व्यवस्थाओं पर सतत नजर रखें, शहर की स्वच्छता, मांस, मछली दुकानों, अतिक्रमण व अवैध कब्जों पर नियंत्रण के साथ-साथ निगम के विकास व निर्माण कार्यो पर फोकस करें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने शुक्रवार को नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों, अभियंताओं व अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के विविध कार्यो तथा शासकीय योजनाओं की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर की खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण, गोबर व खाद के सुरक्षित भण्डारण तथा खाद का विक्रय आदि की गोठानवार विस्तृत जानकारी ली। उन्होने खाद निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने, खाद का विक्रय सुनिश्चित कराने तथा गोठान की विभिन्न व्यवस्थाओं की दुरूस्तगी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन सहित अन्य योजनाओं की योजनावार समीक्षा की। पी.एम.ए.वाई.योजना के बी.एल.सी.घटक अंतर्गत प्रगतिरत आवासगृहों के निर्माण कार्यो को समयसीमा में पूरा कराने, अप्रारंभ कार्यो को तुरंत प्रारंभ कराने, समय पर हितग्राहियों को राशि का भुगतान करने के निर्देश देने के साथ ही ए.एच.पी.घटक अंतर्गत निर्मित आवासगृहों के आबंटन हेतु हितग्राहियों से राशि जमा कराने व आबंटन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होने मोबाईल मेडिकल यूनिटों के संचालन, मरीजों की निःशुल्क जांच व इलाज, दवाईयों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत प्राप्त आवेदन, उनका निराकरण एवं जारी किए गए प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन के निर्देश अधिकारियों को दिए।
नियमितीकरण पर विशेष फोकस – बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने अनियमित विकास के नियमितीकरण संबंधी कार्येा की कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा की। सर्वेक्षण पश्चात नियमितीकरण हेतु जोनवार जारी किए गए नोटिस तथा उन पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उन्होने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शासन के नियमों का पालन कराना हमारा दायित्व है, अतः बिना नक्शा पास कराए यदि निर्माण किया गया है या किया जा रहा है, तो तुरंत कार्यवाही करें, नियमानुसार पेनाल्टी आरोपित कर नियमितीकरण कराएं या अवैध कब्जा मानकर उस पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
अतिक्रमण, अवैध कब्जों पर नियंत्रण  – आयुक्त श्री पाण्डेय ने शासकीय जमीनों, सड़क, फुटपाथ आदि पर अतिक्रमण व अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए इन पर कड़ी नजर रखने व त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने फुटपाथ एवं पार्किंग क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटाने मांस मछली की अवैध दुकानों को हटाकर नानवेज सेंटरों में व्यवस्थापित करने तथा सड़कों पर मवेशियों के विचरण पर प्रभावी कार्यवाही निरंतर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
राजस्व वसूली में तेजी लाएं  – आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के राजस्व वसूली कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने, बकायादारों पर कार्यवाही करने तथा निगम के भवन, भूखण्ड, दुकान आदि के व्ययन की कार्यप्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के बकायादारों से भी कहा है कि वे निगम को देय बकाया राशि की अदायगी निगम केाष में त्वरित रूप से कर दें तथा निगम द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें।
समय पर हो प्रकरणों का निराकरण – आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल., जनदर्शन, निगम टी.एल. आदि में प्राप्त आवेदनों तथा उन पर की गई निराकरण संबंधी कार्यवाही, पी.जी.एन.प्रकरण, शासन से प्राप्त पत्रों, जनसमस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण आदि की समीक्षा करते हुए समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा  – आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने सांसद मद, विधायक मद, महापौर मद, पार्षद व एल्डरमेननिधि, अधोसंरचना, जिला खनिज न्यास मद, वित्त आयोग मद, निगम मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो की मदवार समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यो में तेजी लाने, अप्रारंभ कार्यो को प्रारंभ कराने, कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने तथा समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश अभियंताओं को दिए।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी व सुनील वर्मा, सहायक लेखाधिकारी अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी अशोक बनाफर, रघुराज सिंह, अनिरूद्ध सिंह, के.एस.क्षत्री, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, राकेश मसीह, प्रकाश चन्द्रा, एच.आर.बघेल, योगेश राठौर, विवेक रिछारिया, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, गोयल सिंह विमल आदि के साथ अन्य अधिकारी अभियंतागण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button