कोरबा

22 दिसंबर से जारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्राथमिक शिक्षा वर्ग गुरुवार 29 दिसंबर को हुआ सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। जिला कोरबा के दिव्य मंगलम, बांकी मोंगरा के अरदा मार्ग पर इस शिविर में बड़ी संख्या में जिले के स्वयंसेवकों ने भाग लिया । इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक का भी प्रदर्शन किया गया ,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिले के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह मे सुप्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने बतौर मुख्य वक्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों को संबोधित किया । तथा मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक सिर्फ अपना नहीं बल्कि अपने पड़ोसी, समाज, देश के भले का हर समय चिंतन करता है। इसी कारण आज संघ को अनुशासित संगठन की पहचान मिली है। जैसे कबड्डी खेल में हर खिलाड़ी की महत्ता है । उसी तरह संघ में हर स्वयंसेवक की भूमिका है। संघ खेल से संस्कार देने का प्रयास करता है ।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के दो चरित्र होते है राष्ट्रीय और व्यक्तिगत , व्यक्तिगत चरित्र के साथ व्यक्ति का राष्ट्रीय चरित्र उत्तम होना चाहिए, तभी देश व समाज का भला हो सकता है। मुख्य वक्ता ने कहा कि इस वर्ग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयंसेवक अपने अपने क्षेत्र में जाकर संस्कारित और संगठित समाज का निर्माण करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
समाज को जागृत करने के काम में लगातार जुटना ही स्वयंसेवक की पहचान है । जिले में शाखाओं का विस्तार हो, समरसता का वातावरण बने यह स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी है ।

बांकीमोगरा से ईश्वर जांगडे की रिपोर्ट

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button