कोरबा

धान खरीदी: 16 लाख 95 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

33 हजार 984 किसानों से खरीदा गया 328 करोड़ 97 लाख रूपए से अधिक का धान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

लगभग 78 प्रतिशत धान का उठाव भी हुआ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरब / कोरबा जिले में अभी तक 33 हजार 984 किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों ने 16 लाख 95 हजार 751 क्विंटल धान खरीद लिया है। किसानों से खरीदे गये इस धान की कीमत 328 करोड़ 97 लाख 86 हजार रूपये से अधिक है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं। जिले में अब तक खरीदे गये धान की लगभग 78 प्रतिशत मात्रा का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर 15 लाख 67 हजार 904 क्विंटल 40 किलो मोटा और  एक लाख 26 हजार 420 क्विंटल सरना और एक हजार 427 क्विंटल 20 किलो पतला धान खरीदा गया है। जिले में 4 फरवरी को धान बेचने के लिए 116 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग चार हजार 119 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 78 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से 13 लाख 27 हजार 770 क्विंटल धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से 12 लाख 25 हजार 210 क्विंटल मोटा और एक लाख दो हजार 560 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button