कोरबा

परीक्षा के समय फीस को लेकर प्राचार्य द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप

 

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़ । कृष्ण कुमार मरावी जोकि बीसीए तृतीय वर्ष एमसीएम आईटी कॉलेज टी.पी नगर कोरबा का छात्र है। जिसके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बीसीए तृतीय वर्ष में प्रवेश नहीं लेना चाहता था जो कि उक्त कालेज का फीस बहुत ज्यादा था और कृष्ण कुमार मरावी प्राचार्य के पास टीसी लेने गया तब प्राचार्य महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया की उसका फीस माफ कर दिया जाएगा और उसे टीसी नहीं दिया गया।

अब जब परीक्षा का समय आ गया है तब उसे फीस के नाम से बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है उसके प्रथम विषय की परीक्षा दिनांक 22/03/2023 को थी और जब वह परीक्षा दिलाने गया तो फीस के नाम पर उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया कृष्ण कुमार मरावी के द्वारा अनेकों बार निवेदन करने के बाद उससे 1 घंटे खड़ा करवाने के बाद परीक्षा देने दिया गया तब मात्रा 2 घंटे में वह अपना पेपर कैसे पूरा करता ।इसके साथ ही उसे फीस के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके लिए आज हम सभी एनएसयूआई। साथियों। द्वारा कृष्ण कुमार को न्याय दिलने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से दिवाकर राजपूत जिला उपाध्यक्ष, जुनैद मेमन जिला महासचिव ,राहुल जायसवाल जिला सचिव ,अभिजीत सिंह , अर्षण खान मयंक अग्रवाल पियसू आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button