कोरबा

कोरबा : गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर का पर्व

 

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। रविवार को प्रभु यीशु मसीह के पुनर्रुत्थान यानी मृत्यु पर विजय पाने की खुशी में मसिहियो ने ईस्टर के पर्व को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहर में स्थित PEC चर्च एवं उरगा में स्थित लाइफ इन क्राइस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रातः मसीही विश्वासियों ने कब्र में जाकर मोमबत्ती वा अगरबत्ती जला कर प्रभु को याद किया। फिर चर्च पहुंच गीत और वचन के माध्यम से प्रभु की आराधना की। PEC चर्च में पास्टर भीम चंद्रा के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जी उठने का संदेश दिया गया। चर्च के समापन के बाद विश्वासीयो ने एक दूसरे को बधाई दी।

लाइफ इन क्राइस्ट के पास्टर आर. के. मसीह ने बताया कि शुक्रवार के दिन प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। आज ही के दिन रविवार को अपने कहे वचन के अनुसार 3 दिन के बाद प्रभु यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे थे।
मसीह ने बताया कि जब व्यक्ति इस संसार को छोड़ देता है। तब उसको रीति-विधि के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया जाता है। बाइबल के अनुसार जब प्रभु यीशु मसीह इस संसार में विश्वासीयो को लेने आएंगे तो सारे कब्र खुल जाएंगी और मुर्दे जी उठेंगे। जो प्रभु यीशु मसीह के साथ चले जाएंगे। कुछ तो इसलिए जी उठेंगे कि न्याय का सामना करें। और कुछ लोग अनंत जीवन की प्राप्ति कर प्रभु यीशु मसीह के साथ चले जाएंगे। इस मान्यता को लेकर हम आज के दिन ईस्टर के पर्व को मनाते है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button