कोरबा (ट्रैक सिटी)। ज़िला स्तरीय शालेय तैराकी चयन ट्रायल प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम तरण ताल में सहायक ज़िला क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन ,खेल अधिकारी रामकृपाल साहू , तैराकी संघ के सचिव अशोक सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, राजेश पांडेय ,न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के व्यायाम शिक्षक श्री सुमित सिंह, कौशल सोनवानी मो. कालिम,सन्नी केवर्त, नेशनल खिलाड़ी प्रसंग श्रीवास्तव अक्षांश संचालक चंद्राकर जी,हेड कोच गुलशन के उपस्थिति में ज़िला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न हुआ।
उक्त चयन ट्रायल ज़िला शिक्षा अधिकारी श्रीमान जी पी भारद्वाज के निर्देशन में तथा सायोजक प्राचार्य डॉ सुरेश रात्रे विद्युत गृह क्रमांक -1 के सहयोग से संपन्न किया गया।

