कोरबा (ट्रैक सिटी) राज्य शासन द्वारा बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप जिले से कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में सौरभ कुमार के कोरबा पद भार ग्रहण करते तक विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। श्री झा एक वर्ष पहले कोरबा में पदस्थ हुए थे।

