कोरबा

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर, पति ने कर ली खुदकुशी

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा के छपराभट्ठा मोहल्ले में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई. 52 वर्षीय सैयद सलीम ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी आयशा बेगम को पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद खुद ही घर के आंगन में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी पता चला है। कि पति पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे वही उनके दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे कर रहे थे, इस घटना की सूचना सीएसइबी चौकी पुलिस को दे दी गई.थाना प्रभारी शिवकुमार धारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वाड को बुलाया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button