कोरबा (ट्रैक सिटी)। बारिश लगातार हो रहा, जिसके कारण बिलों में पानी भर जानें से सांप बाहर निकलेंगे, ज़मीन में रेंगने वाली मौत(सांप)आप के घर दस्तक देने लगे हैं, जानें अनजाने सांप से सामना होने पर लोग सर्प दंश का शिकार हो जाते हैं और यह जान कर आश्चर्य होगा कि कुछ ही सांप जहरीले होते हैं और ज्यादा तर सांप जहरीले नहीं होते हैं यहीं जानकारी के आभाव और डर लोगों की मौत का कारण होता हैं साथ ही लोग डर से उसे मार भी देते हैं जबकि हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए इन जीवों का ज़िंदा रहना अति आवश्यक हैं, इसलिए इनको बचाने में हमारा सहयोग करें ,सांप से खतरा होने पर हमें सूचना देवे साथ ही सांप काट लेने पर भी हमें सूचना देवे और इस मैसेज को सभी लोगो तक पहुंचाए ताकि किसी की जान बच सकें।
रखें इन बातों का ध्यान-
1.सोने से पहले बिस्तर को अच्छे से जांच कर लेवे।
2.सुबह जूते पहनने से पहले अच्छे से जांच कर लेवे।
3.स्कूटी बाइक कार चालू करने से पहले अच्छे से जांच कर लेवे।
4.सर्प दंश होने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े और बिना देरी किए अस्पताल जाए।
5. बच्चों को अंधेरे में न खेलने दे।
जितेंद्र सारथी “अध्यक्ष” वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम, कोरबा
हेल्पलाइन नंबर :- 8817534455,7999622151
Save Animals Save Nature

