कोरबा

नाबालिग लड़की की फंदे में लटकती मिली लाश

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजनगर बस्ती में स्वयं के घर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की की लाश फांसी के फंदे में लटकती मिली हैं।

जानकारी अनुसार नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी उसके माता-पिता दोनों रोजी-मजदूरी करने के लिए काम पर चले गए थे छोटी भाई बहन स्कूल गयी थी। इसी दौरान घर में लगे पंखे पर दुपट्टे से फांसी में लटकी लाश मिली। जब परिजन घर पहुंचे तो तो फांसी पर लटकी बेटी को देखकर सूचना थाना कोतवाली को दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में विवेचना जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button