कोरबा

कांग्रेस के नाराज पार्षदों ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से की मुलाकात

साथी पार्षद अमरजीत को लगातार प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

समस्या से निजात नहीं मिलने पर सामूहिक त्यागपत्र देने दी चेतावनी

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के अल्पकालीन प्रवास पर पंहुची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने मुलाक़ात की।

कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के पार्षदों और वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर कोरबा नगर निगम के एमआईसी सदस्य व वार्ड क्रमांक-59 के पार्षद अमरजीत के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा हैं। ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि साथी पार्षद अमरजीत और उनके परिजनों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। 27 कांग्रेसी पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से की है। नगर निगम के 27 कांग्रेसी पार्षदों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उन्हें सौंपा है। अमरजीत को राहत नहीं मिलने पर पार्षदों ने प्रदेश प्रभारी और प्रभारी मंत्री के समक्ष सामूहिक त्यागपत्र दे देने की बात भी कही है।


नाराज पार्षदों ने बताया की गत दिनों कुसमुंडा खदान में एक मारपीट की घटना घटित हुई थी। जिसमे बेवजह क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह का नाम घसीटा जा रहा है। जबकि घटना के वक़्त वह मौके पर मौजूद भी नहीं थे। पुलिस ने इसी मार-पीट की घटना के बाद अमरजीत के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। इनका कथन हैं की अमरजीत को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। यह भी कहा गया हैं की घटनाक्रम के वक्त पार्षद अमरजीत सिंह एमआईसी सदस्यों की मीटिंग में कोरबा शहर में उपस्थित थे। ऐसे में पुलिस ने बिना जांच किए उनका नाम इस घटनाक्रम से जोड़कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर दिया है।

कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाते हुए आगे कहा है कि अपराध पंजीबद्ध करने के बाद से लेकर अब तक पुलिस द्वारा लगातार कुसमुंडा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय और पार्षद अमरजीत के निवास में दबिश दे रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों को अकारण परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया हैं कि जल्द से जल्द पार्षद अमरजीत सिंह को इस मामले में राहत देते हुए इस झूठे मामले से उनका नाम हटाया जाए। चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा गया हैं की यदि ऐसा नहीं होता तो सभी कांग्रेसी निर्वाचित पार्षद व जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button