रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालीन भारत यात्रीयों से की मुलाक़ात

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के भारत यात्रियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिया धन्यवाद

रायपुर (ट्रैक सिटी) भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रवास में आए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के पूर्णकालीन भारत यात्रियों से विशेष मुलाक़ात की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुश्री कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में आशिका कुजूर, क्रांति बंजारे, रत्ना पैंकरा, चौलेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर चक्रधारी ने भेंट की।

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देश के लिए 145 दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक पांच महीने पदयात्रा करके देशभर में मोहब्बत का पैगाम देने वाले भारत यात्रियों ने आगामी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का दृढ़ निश्चय किया है। इस विषय पर सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी।

प्रदेश के जशपुर जिले से सबसे कम उम्र की चयनित भारत यात्री रहीं जनपद सभापति आशिका कुजूर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। पूरे देश से 40 हजार लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें केवल 118 लोगों का चयन किया गया था और उसमें छत्तीसगढ़ के 6 लोग शामिल थे। यात्रा ने निश्चित ही देश का माहौल बदला है और यही मोहब्बत की दुकान के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता आगमी चुनाव में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताएगी और सरकार दुबारा बना कर यह साबित करके दिखाएगी कि प्रदेश में नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं है।

बता दें कि आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर और एससी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली क्रांति बंजारे ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मीनाक्षी नटराजन के मार्गदर्शन में यात्रा के लिए आवेदन किया था। वहीं सुश्री रत्ना पैंकरा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। ओबीसी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर् चंद्रकार और रामेश्वर चक्रधारी ने ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व किया था।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button