कोरबा

अंशकालीन सफाईकर्मी हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा 11 सितंबर (ट्रैक सिटी) कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा अंतर्गत अग्निशमन केन्द्र हेतु सफाई कर्मी अंशकालीन के एक पद पर भर्ती हेतु आवेदन 19 सितंबर से 30 सितंबर तक आमंत्रित किया गया है।

आवेदन कर्ता की शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास एवं आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनकर्ता आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा छ.ग. के पते पर भेज सकते हैं या स्वयं उपस्थिति होकर कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button