कोरबा,10 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का जन संपर्क पदयात्रा निरंतर जारी हैं । सोमवार को कोरबा मंडल के शारदा विहार ,अमरैया पारा में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया।
शारदा विहार अमरैया पारा में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से लखन देवांगन को अवगत कराया। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि आप सभी के चल आशीर्वाद से निश्चित तौर पर इन जन आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पहली प्राथमिकता होगी बिजली ,सड़क ,पट्टा
अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों से रूबरू होते हुए लखन देवांगन ने कहा कि कोरबा में चाहे सड़क की बात हो या बिजली या फिर स्थाई पट्टा की बात हो इन सभी मुद्दों का निराकरण मेरा पहला प्राथमिकता होगा।

