कोरबा

कटघोरा की जनता का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद – प्रेमचंद पटेल

 

कोरबा,10 अक्टूबर (ट्रैक सिटी)  विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर उन्हें जिताने के लिए की जान से जुडट गए हैं। कोरबा विधानसभा के लिए कुछ माह पूर्व ही लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था। प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट सोमवार को घोषित की गई जिसमें कटघोरा विधानसभा से प्रेमचंद पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कटघोरा विधानसभा से प्रेमचंद पटेल को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों में जोश भरा हुआ है। टिकट की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल ताशा के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार प्रेमचंद ज्यादा मतों से जीतेंगे

 टिकट की घोषणा होने के बाद प्रेमचंद पटेल भाजपा कार्यालय पहुंच पत्रकारों से रूबरू हुवे, पटेल ने कहा कि इस बार कटघोरा के जनता का आशीर्वाद भरपूर मिल रहा. कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दिखाई दे रही.बता दें कि अभी तक कोरबा जिले के चार उम्मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं. सबसे पहले कोरबा विधानसभा सीट से लखन लाल देवांगन. कटघोडरा विधानसभा सीट से प्रेमचंद पटेल पौड़ी उपरोड़ा विधानसभा से रामदयाल उइके एवं रामपुर करतला से ननकी राम कंवर उम्मीदवार के रूप में उतारा है.

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button