महासमुंद

वर्ष 2023 में छत्तीसगढ में महासमुन्द जिले द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक गांजा के प्रकरणों में कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

10 चक्का ट्रक में पीछे ट्राली से 18 नग प्लास्टिक बोरी में 517 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,58,50,000 रुपयें जप्त।

वर्ष 2023 में अब 90 प्रकरणों में 166 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 16 करोड 40 लाख रूपये का 6554 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 02 करोड कीमत के 53 वाहन किया जा चुका है जप्त।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

पुलिस को चकमा देने के लिये खण्डा चावल के आड में ले जा रहे थे गांजा।

उड़िसा के बौद्ध जिलें से गांजा आने की थी सूचना।

कार्यवाही के दौरान एन0सी0बी0 इंदौर क्षेत्रीय इकाई की टीम भी रही शामिल।

महासमुंद,30 नवंबर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

कि दिनांक 29.11.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप 10 चक्का ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर मध्यप्रदेश, दिल्ली ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा एन.एच. 53 के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी 10 चक्का ट्रक क्रमांक ब्ळ 04 श्रब् 2783 सांकरा, बसना की तरफ से आकर ग्राम राजा सेवैया आकाश आटो पार्ट के सामने नेशनल हाईवे 53 अवतार ढाबा के पास खडी हुई थी। वाहन का चालक नही था

पिथौरा में वाहन को बिना वाहन चालक के खडा देख नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरों (छब्ठ) की टीम एवं थाना पिथौरा की पुलिस टीम को संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्राली में 295 नग प्लास्टिक के बोरी में चावल का खण्डा भरा हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार का चावल का खण्डा प्रत्येक बोरी में लगभग 50 किलो चावल भरा हुआ बोरियों को हटाने के बाद नीचे 18 नग अन्य बोरी भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 18 नग प्लास्टिक बोरीयों में कुल 517 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा की परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर 05 क्विंटल 17 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,58,50,000 रूपये एवं 10 चक्का ट्रक वाहन कीमती लगभग 15,00,000 रूपये तथा 295 नग खण्डा चावल कीमती लगभग 2,50,000 कुल जुमला कीमती लगभग 2,76,00,000 रूपये जप्त किया गया। उक्त घटना में संलिप्त आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है। भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना पिथौरा में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक अमित शुक्ला, उपनिरी. रविन्द्र धु्रव, सायबर सेल प्र्रभारी निरी. नसीमुददीन खान आर0 रमाकांत साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेष ठाकुर, जितेन्द्र बाघ, निरी. संजय दलात, विजय कुमार शर्मा, उपनिरी श्रीराम पांडे (टीम प्रभारी) आर0 प्रहलाद सिंह तोमर एन0सी0बी इंदौर क्षेत्रीय इकाई एवं थाना पिथौरा टीम के द्वारा की गई।

जप्त मशरूका –

01. 18 नग प्लास्टिक बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 517 किलो ग्राम कीमती 2,58,50,000 रूपयंे।
02. एक 10 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2783 कीमती 15,00,000 रूपये।
03. 295 नग खण्डा चावल कीमती लगभग 250000 रूपये।

कुल कीमती 2,76,00,000 रूपये (दो करोड छिहत्तर लाख रूपयें)

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button