मुंगेली

जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

अब तक 46 लाख 51 हजार क्विंटल से अधिक हुई धान खरीदी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली (ट्रैक सिटी) शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले में 46 लाख 51 हजार 306 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। वहीं 27 लाख 49 हजार 694 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों में 33 लाख 83 हजार 42 क्विंटल मोटा धान, 07 हजार 362 क्विंटल पतला धान और 12 लाख 60 हजार 902 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से कुल 32 लाख 93 हजार 475 क्विंटल धान के उठाव हेतु डी. ओ. जारी किया जा चुका है। कलेक्टर राहुल देव ने बेमौसम बारिश से बचाव हेतु सभी उपार्जन केन्द्रों में धान को केप कव्हर से ढककर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। साथ ही पानी के निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि बेमौसम बारिश से धान खराब नहीं होना चाहिए। सभी नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन करें।

जिला पंचायत सीईओ ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने आज उपार्जन केन्द्र कोदवाबानी और नवागांव घुटेरा का औचक निरीक्षण धान खरीदी एवं उठाव की वस्तुस्थिति और रकबा समर्पण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में स्टाक का भौतिक सत्यापन किया और किसानों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजीकृत किसान धान विक्रय से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने और भौतिक सत्यापन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button