कोरबा

11 फरवरी को होगा स्कूल बसों का निरीक्षण एवं ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशानुसार स्कूल बसों के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश के शत प्रतिशत अनुपालन हेतु परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की जांच हेतु सख्त निर्देश प्राप्त हुए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में चलने वाले स्कूल बसों का निरीक्षण एवं ड्राइवर का नेत्र परीक्षण का कैंप 11 फरवरी को ई.वी.स्नाकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान कोरबा में किया जाना हैं।

इस कैंप में परिवहन विभाग,यातायात विभाग की टीम द्वारा जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में चलने वाले स्कूल बसों का निरीक्षण करेंगे। जिले में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं को इस कैंप में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है । इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण भी किया जायेगा।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button