कोरबा

अवैध ईंट-भट्ठे पर एसडीएम द्वारा की गयी सख्त कार्यवाही-लाखों ईंट जब्त

12 ईंट भट्ठे पर की गयी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

नराइबोध और रलिया में एसडीएम कटघोरा ने की कार्यवाही
कोरबा,ट्रैक सिटी/ कोरबा जिले में अवैध तरीके से चल रहे ईंट-भट्ठे के खिलाफ एसडीएम कटघोरा ने सख्त कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार एसडीएम कटघोरा रीचा सिंह ने नियम विपरीत चल रहे भट्ठे से लाखों ईंट जब्त की बताया जा रहा हैं की जिला मुख्यालय नराईबोध के प्रवेश द्वार पर ही नियम विपरीत कई ईट-भट्ठा संचालित है।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रलिया व ग्राम नराईबोध में दीपका तहसीलदार के द्वारा अवैध रूप से ईट-भट्टा का संचालन करने वाले लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही की गई। कई लोगों के द्वारा अपने क्षेत्र में ईट भट्टा का संचालन बिना नियम व शर्त के किया जा रहा है, जिसको देखते हुये एसडीएम कटघोरा रीचा सिंह व उनकी टीम के द्वारा ईट भट्टा को जप्त कर प्रकरण बनाकर कार्यवाही किया गया व साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा प्रेषित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से भट्ठों के आसपास के लोगों उड़ने वाली धूल से राहत मिली है। खनिज माफिया पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button