Korba

संगठन व जनता के बलबूते कांग्रेस लड़ रही चुनावः डॉ. महंत

पैराशूट भाजपा प्रत्याशी के तोड़-फोड़ से कांग्रेस हताश नहीं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस व अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि हमें अपने सभी ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह चुनाव कांग्रेस लड़ रही है। कांग्रेस हमेशा संगठन के निर्देश पर काम करती आई है और हम संगठन व कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता के बलबूते चुनाव में उतरे हैं। यह चुनाव कोई अकेले चरणदास महंत या ज्योत्सना महंत नहीं लड़ रही बल्कि कांग्रेस पार्टी का, युवा कांग्रेस का, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का और कांग्रेस से जुड़े सभी संगठनों का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

डॉ. महंत ने कहा कि चुनाव में कई तरह के हालात निर्मित होते हैं लेकिन हमें अपने खिलाफ के हालातों से डरना नहीं है बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना है क्योंकि हम अपने लिए नहीं जनता के लिए, देश के लिए, अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की पैराशूट प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे तोड़-फोड़ से हम कतई हताश नहीं हैं, हमारी अपनी शक्ति संगठन की शक्ति है। हमें लोगों के बीच जाकर, हर घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को विस्तार से बताना है। डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस की सशक्त और मजबूत टीम और जनता का स्नेह एवं कांग्रेस पर भरोसा हमें जीत दिलाएगा और प्रचंड मतों से विजय हासिल होगी। संगठनात्मक बैठक में जिला शहर कांग्रेस, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद एवं प्रत्याशी, जिला शहर एनएसयूआई, जिला ग्रामीण एनएसयूआई, जिला आईटी सेल के पदाधिकारियों के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी के लोग उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button