Korba

महापौर ने निगम क्षेत्र में प्याऊ लगाये जाने के लिए आयुक्त को दिया निर्देश।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत प्रति वर्ष गर्मी के मौसम में राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी प्याऊ घर बनाया जाता था जिसमें मिट्टी के घड़े में पानी भरकर दिन में राहगीरों को जल सेवा नगर निगम कोरबा के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इस बार भी क्षेत्र की जनता के द्वारा गर्मी के दिन में प्याऊ लगाये जाने की मांग निरंतर की जा रही है। महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए जनता की मांग पर एवं राहगीरों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्थायी प्याऊ काउंटर बनाकर जल सेवा गर्मी के मौसम भर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को दिया गया है।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button