Raipur

19 अड्डेबाजो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश किया गया।

 

Track city. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अड्डेबाजों नशेड़ी यो, बदमाशो को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश किया गया।

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.2024 को अभियान कार्यवाही के दौरान थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी कर रहे बदमाशो व नशेड़ियों को पकड़कर शहर में हो रहे हैं अपराधों के रोकथाम व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 19 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश किया गया साथ में निजात अभियान के तहत सभी नशेड़ियों बदमाशों अड्डे बाजों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे पारिवारिक कलह, जीवन में अवसाद,अकुशल, शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थ रहना आदि समस्या की जानकारी व रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दिया गया व नशे से दूर होकर अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जीने के बारे में भी बोला गया जिससे बदमाशों द्वारा नशा मुक्त होने का आश्वासन दिया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button