Raipur

अन्ना रेड्डी पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन। प्रकरण में 05 सटोरियों के साथ अब तक कुल 06 सटोरिये गिरफ्तार।

 सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन।

 सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर सहित किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,00,000/- रूपये।

 पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम किया गया था जप्त।

 वर्तमान सहित गिरफ्तार कुल 06 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग करोड़ों रूपये के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त।

 सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध है पंजीबद्ध।

 प्राप्त बैंक खातों के राशियोें को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु बैंको को किया जा रहा है पत्राचार।

 वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 10 प्रकरणों में कुल 67 सटोरियों को किया गया है गिरफ्तार।

 सटोरियों से अब तक लगभग 110 करोड रूपयों की लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त जिसमें जारी है विवेचना।

Track city.  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 11.04.24 को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान आॅनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी अनिल आहूजा पिता स्वर्गीय परमानंद आहूजा उम्र 48 साल निवासी विकास विहार कालोनी कृष्णा अपार्टमेंट डी डी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1060 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार सटोरिया सेे प्राप्त जानकारी के साथ ही विवेचना तथा तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि उसके अन्य साथी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहीं थी। पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।

जिस पर सभी 05 सटोरियों 01. रोहित क्षेतीजा 02. रविशंकर सिंह गोंड 03. जीब नारायण पाण्डेय 04. शुभम निषाद 05. ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर सहित जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत् कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उनि मुकेश कुमार सोरी, सउनि. किशोर सेठ, मोह. कय्यूम, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, प्रमोद वर्ठी, महेन्द्र राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह संदीप सिंह, मुनीर रजा, हरजीत सिंह, प्रवीण मौर्य, अभिषेक सिंह, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button