Korba

ग्राम तिलकेजा में हुए विस्फोट से दहशत में आए ग्रामवासी-घरों को पहुंची छति।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तिलकेजा में एक जमीन मालिक के द्वारा जगह-जगह ड्रिल करा कर विस्फोटक बिछाकर विस्फोट कराया गया। 15 दिन से यहां ड्रिलिंग की कार्यवाही की जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की इसके बाद लगभग 25 किलो विस्फोटक सामाग्री का इस्तेमाल और करने का प्रयास किया जा रहा हैं। एक नवीन पेट्रोल पंप स्थापना के संबंध में यह सारा उपक्रम करने की बात सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

स्थानीय ग्रामीणो ने जानकारी देते हुए बताया हैं की एक सेक्शन में विस्फोट के कारण निकटतम बस्ती के 25 से 30 घर छतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय ग्रामवासियों में इस घटना के पश्चात जान-माल का भय निर्मित हो गया है। जमीन पर विस्फोट करने के संबंध में किसी भी तरह की अनुमति ग्राम पंचायत व थाना से नहीं लेने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट के प्रभाव से शीटयुक्त छत पर पत्थर गिरने से नुकसान पहुंचा है। जमीन मालिक के विस्फोटक रवैये से ग्रामवासियों में आक्रोश और भय व्याप्त है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button