Korba

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का किया दौरा, अधिकारियों से जल्द काम शुरु करने की मांग।

वार्ड क्रमांक 16 के हसदेव नदी के तट पर आसपास बसे लोगों को होती है परेशानी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस पर पार्षद देवांगन ने निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गौरतलब है की वार्ड 16 कोहड़िया के कुछ बस्ती हसदेव नदी के तट से लगे हुए हैं। निचली बस्ती होने के कारण बरसाती पानी के भराव होने की समस्या बढ़ जाती है। निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में जलभराव की संभावना बनी रहती है।

इस पर पार्षद देवांगन ने तत्काल अवरुद्ध नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून सीजन में नियमित तौर पर सफाई के निर्देश दिए।

*मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा, इधर निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी*

पार्षद देवांगन ने बताया कि बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों से लोग परेशान हैं। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। अब तक निगम ने फॉगिंग मशीन से छिड़काव शुरु नहीं किया है। दरअसल निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी है। अब तक इसका मेंटेंस नहीं किया जा सका है। पार्षद ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button