गरियाबंद

10 जुलाई को जिले में वृहद वृक्षारोपण के तहत लगभग डेढ़ लाख पौधों का किया जायेगा रोपण

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)
कलेक्टर ने पोषण अभियान निवेश के तहत जिले में नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं द्वारा 85 हजार फलदार वृक्षों का रोपण किया जायेगा
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया जायेगा शामिल
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

गरियाबंद (ट्रैक सिटी) कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा क़ी बैठक लेकर विभागीय कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। इस दौरान उन्होंने कल जिले के सभी विकासखंडों में होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जिले में 10 जुलाई को विकासखंड गरियाबंद के ग्राम मालगांव, छुरा के ग्राम रानीपरतेवा, फिंगेश्वर के ग्राम श्यामनगर, मैनपुर के ग्राम जाड़ापदर एवं देवभोग विकासखंड के ग्राम मुड़ागांव में मनरेगा के माध्यम से उद्यानिकी विभाग द्वारा 7 हजार 500 पौधों का रोपण किया जायेगा।  इसके अलावा जिले के सभी ऑगनबाड़ियों में 12 जुलाई को वृक्षारोपण किया जायेगा। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा विकासखंड गरियाबंद एवं देवभोग के विभिन्न गांवों कुल 28 हेक्टेयर से अधिक रकबा पर 3 हजार 365 पौधे,  वन विभाग द्वारा 37 हजार 700 पौधे एवं शिक्षा विभाग द्वारा 12 हजार 470 पौधरोपण किया जायेगा। इस प्रकार लगभग डेढ़ लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत स्थलवार जिन अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।
इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर पोषण निवेश कार्यक्रम के तहत 17 हजार नवविवाहित, गर्भवती, शिशुवती द्वारा पांच – पांच फलदार पौधे का रोपण एवं संरक्षण अभियान के तहत अपने-अपने बाड़ियों पर लगभग 85 हजार पौधरापेण किया जायेगा, जिसे गोल्डन बुक ऑफ  वर्ल्ड  रिकॉर्ड में शामिल किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ग्राम पारागांव में कल हितग्राहियों के घरों में फलदार पौधों का रोपण किया जायेगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत छुटे हुए हितग्राहियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम विश्वकर्मा, पीएम आवास, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करें। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से किसी भी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, ऐसे हितग्राहियों के सफलता की कहानी बनाए एवं गूगलशीट पर भी अपलोड करें।
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहगीरों को सड़क मार्ग से सुविधाजनक आवाजाही हो इसे ध्यान में रखते हुए सड़क अथवा सड़क के आसपास में बैठे घुमंतू मवेशियों को गौ-शाला अथवा कांजी हाउस में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे सड़क पर होने वाले अनावश्यक जनहानि से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने जिले के आश्रम छात्रावास, स्कूल, चिकित्सालय, ऑगनबाड़ी केन्द्रों, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य संस्थाओं के निरीक्षण के लिए बनाए गये नोडल अधिकारियों को प्रतिमाह फीडबैक जिला कार्यालय में देने के निर्देश दिये।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button