Korba

आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हजरत अली उर्फ छोटे खान जेल दाखिल

ट्रैक सिटी। कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तिलकेजा निवासी किशनलाल साव ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा निवासी हजरत अली के विरूद्ध आरएसएस के खिलाफ इंस्ट्राग्राम में 18 मई 2024 को अनर्गल पोस्ट करने की शिकायत थाने में की थी। आरएसएस के खिलाफ किए गए पोस्ट से धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका के साथ-साथ हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। किशनलाल की रिपोर्ट पर हजरत अली के विरूद्ध उरगा थाना में धारा 295 ए, 505 (1) (बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में गरीब बादशाह के नाम से आईडी चलाने वाले नोनबिर्रा निवासी हजरत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए आज जेल दाखिल कराने की कार्यवाही की है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button