Korba

आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हजरत अली उर्फ छोटे खान जेल दाखिल

ट्रैक सिटी। कल दिनांक 17 जुलाई को हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को तिलकेजा निवासी किशन सावजी के द्वारा सूचित किया कि नोनबिर्रा निवासी हजरत अली के द्वारा इंस्टाग्राम नमक सोशल प्लेटफॉर्म में garib__.badshah__ नमक आईडी से RSS और सरकार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई है। जिसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के सदस्यों के द्वारा सिविल लाइन थाने में हजरत अली उर्फ छोटे खान के विरुद्ध कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया।

उसके बाद किशन साव और उनके साथीगण मिलकर शाम 6:00 बजे उरगा थाना पहुंचे और वहां FIR दर्ज कराया गया और उस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आज दिनांक 18 जुलाई को आरोपी को सिविल लाइन थाना लाया गया, जहां किसान साव एवं उनके साथियों के बयान और हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के ज्ञापन के पश्चात आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गैर जमानती धारा 295 (A), 505(1)(C), 153 लगाकर कार्यवाही की गई । यह कार्यवाही सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का एक अत्यंत प्रशंसनीय कदम हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button