Raipur

केन्द्र के बजट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की प्रतिक्रिया

 

 

◆  मोदी सरकार का बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था का बर्बाद करने वाला है।

◆ बजट में निम्न, मध्यम वर्ग पर भार डाला गया है। जिसकी आय सिर्फ 25 हजार महीना से 1 रू. भी ज्यादा है। उसे भी इनकम टैक्स देना होगा।

◆ यदि 50 हजार रू. भी महीना कमा रहे 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। नये टैक्स स्लेब के अनुसार लगभग पूरे निम्न, मध्यम आय वर्ग से कर वसूला जायेगा।

◆ चुनाव में वादा 4 करोड़ मकान बनाने का था लेकिन सिर्फ 1 करोड़ मकान के लिये मात्र 10 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। जनता ठगने का काम शुरू हो गया।

◆ महंगाई से राहत देने बजट में कोई उपाय नहीं किया गया है। बजट नौकरी पेशा व्यवसायी, कारोबारी सभी निराश है।

◆ इधर वित्त मंत्री बजट पढ़ रही थी उधर शेयर मार्केट गिर रहा था।

◆  जो 30 लाख नौकरियां केन्द्र सरकार के अधीन खाली है उनको भरने के बारे में बजट में कुछ नहीं है।

◆  सीनियर सिटीजन और छात्रों तथा मासिक पास धारकों के लिये छूट रेलवे में समाप्त की गयी थी इस बजट में उसको बहाल नहीं किया गया।

◆  बजट से किसान और खेती की उपेक्षा की गयी है। लघु एवं कुटीर उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये बजट में कुछ नहीं है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button