NEWS

ज़िले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण तीन दिन स्कूल ऑगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Track city. जिले में पिछले चार-पाँच दिनों से अत्यधिक वर्षा होने के कारण बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों और समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी तीन दिवस (दिनांक 27,28 एवं 29 जुलाई 2024 तक) अवकाश  घोषित किया है।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।यह अवकाश शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टॉफ एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए लागू नहीं होगा। इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button