कोरबा (ट्रैक सिटी) बारिश के कारण शहर के अधिकांश सडकें खस्ता हाल हो गई थी जिससे लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा था । शहर की खराब सड़कों का एक बार फिर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। खस्ताहाल सड़कों के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने आज कोरबा महापौर सभापति सहित पार्षद पहुंचे हुए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण होना चाहिए साथ ही उचित निगरानी और कार्य का निरीक्षण भी करने का आदेश दिया।
कुछ भी कहने से बचते रहे निगम के अधिकारी
सड़कों के मरम्मत कार्य के दौरान निगम के मुख्य कार्यपालन अभियंता भी मौजूद रहे। न्यूज़ टीम ने जब उनसे शहर के खस्ताहाल सड़कों के बारे में जानना चाहा तो वह कैमरे से छिपते नजर आए उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

