कोरबा (ट्रैक सिटी) कुसमुंडा कोयला खदान में एक जवान ने खुद को गोली मार ली. खदान के भीतर 29 नंबर कोल स्टॉक में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान आजाद सिंह ने खुद को अपने ही बंदूक(AK47) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. जवान राजस्थान का रहने वाला था. प्राथमिक तौर पर पारिवारिक विवाद के कारण ऐसा कदम उठाने की जानकारी सामने आई है. जवान आजाद सिंह ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे इस घटना को अंजाम दिया. जैसे ही इसकी जानकारी फैली एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई. वहीं कुसमुंडा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. इस घटना के बाद से अफरा तफरी का माहौल है. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.

