Korba

बड़ा हादसा टला,सामने खड़ी थी ट्रक…चालक ने दिखाई सूझबूझ, सब बच्चे बाल-बाल बचे।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिला के कटघोरा जय स्तम्भ चौक में एक बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टल गया और अनहोनी होने से बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना के जयस्तंभ चौक पर हादसा हुआ। रोज की तरह आज दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कार्पियों का चालक बच्चों को लेकर उनके घर लौट रहा था। स्कार्पियों में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। स्कार्पियों जैसे ही जयस्तंभ चौक के पास पहुंची कि इसी दौरान अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। इसी वक्त सामने खड़ी ट्रक नजर आई और गाड़ी का ब्रेक नहीं लगने से हड़बड़ाये चालक ने एकाएक गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया। तेज रफ्तार स्कार्पियों सड़क किनारे स्थित एक ज्वेलरी शाॅप में जा घुसी। दुकान में मौजूद लोगों सहित गाड़ी के अंदर मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। देवयोग से इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि स्कार्पियों का चालक सूझबूझ से गाड़ी को सड़क से नीचे नहीं उतारता, तो भारी वाहन से टक्कर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button