NEWS

गुलजार हुआ धान खरीदी केंद्र, घर बैठे किसान ले सकते है ऑनलाइन टोकन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

किसानों का फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत

समिति से भी प्राप्त कर सकते है ऑफलाइन टोकन

उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेजजल की सुविधा

धान को नमी से बचाने के लिए सुरक्षित रखने के पर्याप्त साधन

रायपुर। जिले में आज से उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी शुरू होने से गुलजार हो गया है। उपार्जन केंद्र में पहुंचने वाले किसानों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसानों में काफी उत्साह है और शासन द्वारा ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाइल एप टोकन तुंहर द्वार के माध्यम से टोकन कटा सकते है। साथ ही समितियों के माध्यम से टोकन प्राप्त किया जा सकता है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन से धान का वजन किया जा रहा है। कांटा बाट तराजू की भी व्यवस्था की गई है।

जिले में 139 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही दूर-दराज से उपार्जन केंद्र में पहुंचने वाले किसानों के लिए केंद्र में बैठने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल और धान को नमी से बचाने के लिए भी संपूर्ण व्यवस्था की गई है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से न केवल किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रहे है और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button