कोरबा

कोरबा नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की बदली जिम्मेदारी…..

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त के आदेश पर सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक सहित कुल छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस संबंध में 20 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को महापौर कार्यालय से संबंधित कार्यों से मुक्त कर उप जोन प्रभारी कोरबा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजस्व निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल को कोरबा जोन से कोसाबाड़ी जोन, अविनाश जायसवाल को कोसाबाड़ी जोन से बालको जोन और संजय सिंह ठाकुर को बालको जोन से सर्वमंगला नगर जोन भेजा गया है।

इसी तरह राजस्व निरीक्षक पुखराज यादव को सर्वमंगला नगर जोन से दर्री जोन का उप जोन प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजस्व उप निरीक्षक महेश्वर सिंह की दर्री जोन में मूल पद पर पदस्थापना की गई है।

आदेश में निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर को अपने नियमित कार्यों के साथ महापौर कार्यालय से संबंधित समस्त कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

निगम प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल के बाद अब अलग-अलग जोन में राजस्व संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button